जहांगीराबाद में माहौल बिगाड़ने वालों को पुलिस की सीधी चेतावनी! दूध की दुकान पर हुई थी मारपीट Shorts

बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे में दूध की दुकान पर दूध लेने गए कुछ बच्चों के बीच कमेंटबाज़ी और कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक बच्चे को चोट आई। मामले में मुकदमा दर्ज कर संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, ब्रेड की दुकान पर दो बच्चों के बीच हुए झगड़े और ब्लॉक के पास हुई एक अन्य घटना की भी जांच की जा रही है। कस्बे में पर्याप्त फोर्स के साथ पिकेटिंग लगाई गई है।
आउटर पर 10 मोटरसाइकिलों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी लगातार राउंड कर रहे हैं। सर्विलांस, SWAT और इंटेलिजेंस की टीमें भी लगाई गई हैं।
पुलिस ने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। आपके इलाके में भी छोटी बातों पर झगड़े बढ़ रहे हैं?
कमेंट में बताइए। बुलंदशहर की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
अपनी खबर WhatsApp करें: 9596104109 ईमेल: news@up13news.com वेबसाइट: www.up13news.com Instagram: @apna_ahmadgarh
डिस्क्लेमर: यह खबर पुलिस अधिकारी के मीडिया को दिए गए बयान पर आधारित है। वीडियो का उपयोग समाचार रिपोर्टिंग के लिए कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 52 के तहत किया गया है।
स्रोत: UP13 News YouTube · मूल ख़बर पढ़ें






